[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी वार्षिक उत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान कर बांटी रजाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी वार्षिक उत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान कर बांटी रजाई

पिलानी वार्षिक उत्सव में प्रतिभाओं का सम्मान कर बांटी रजाई

पिलानी : पिलानी कस्बे स्थित सामाजिक संगठन जन कल्याण संस्थान का 15 वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कस्बे के बिरला गेस्ट हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में सूरजगढ़ पूर्व विधायक सुभाष पूनियां मुख्य अतिथि थे। ओबीसी आयोग सदस्य पवन मावडिय़ा ने अध्यक्षता की। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरोज मान सिंह श्योराण, सीए ओमप्रकाश शर्मा, राकेश शिक्षा समिति चेयरमैन महावीर सिंह पंघाल,समाज सेवी मोहनलाल बोचिवाल, पिलानी पब्लिक स्कूल के जगदीश प्रसाद शर्मा तथा रिशाल कंवर विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों ने सामाजिक सरोकारों की सराहना की। संगठन के पवन कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण किया। संगठन अध्यक्ष मोहम्मद ईकबाल ने संगठन का वर्ष भर का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। संतोष कौशिक, बजरंगलाल आलडिय़ा, कैलाश डाडा, कपिल सैन, कोच सरोज सिंह, सुशील वर्मा सहित ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने कस्बे में खेल, शिक्षा एवं सामाजिक सरोकारों में सराहनीय कार्य करने वाले नागरिकों एंव विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस मौके कस्बे के जरूरतमंद परिवारों को रजाई भेंट की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker