लीखवा में भाजपा किसान मोर्चा की टिफिन बैठक : पूर्व सैनिकों और किसानों का किया सम्मान
‘मन की बात’ के साथ किसान सम्मान कार्यक्रम, नवाचार और समन्वय पर हुआ मंथन
पिलानी : विधानसभा क्षेत्र के लीखवा गांव में रविवार 28 दिसंबर को भाजपा किसान मोर्चा की जिलास्तरीय टिफिन बैठक, किसान सम्मान कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं, कृषि नवाचार, सरकार-किसान समन्वय और ग्रामीण विकास पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए।
यह जिलास्तरीय कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र “गुड्डू” नेहरा के संयोजन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिडावा पंचायत समिति के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह तंवर ने की। कार्यक्रम में पिलानी विधानसभा सहित आसपास के गांवों से आए किसानों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 129वें संस्करण के सामूहिक श्रवण से हुई। उपस्थित किसानों, कार्यकर्ताओं और अतिथियों ने प्रधानमंत्री के उद्बोधन को ध्यानपूर्वक सुना, जिसमें आत्मनिर्भर भारत, कृषि नवाचार, ग्रामीण उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे गए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में कृषि की दशा और दिशा सुधारने के लिए नवाचार को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सरकार और किसानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने पर बल दिया और योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया संयोजक डॉ नवीन ठोलिया, लीखवा सरपंच बच्चन सिंह शेखावत, संदीप रायला और पिलानी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा बनगोठड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने किसानों के हित में संगठन की भूमिका को रेखांकित किया।
किसान सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत मित्रपाल सिंह तंवर, होशियार सिंह देवना, महिपाल भाम्भू, राजकुमार सिंह, धर्मपाल स्वामी, रविंद्र श्योरान, महेंद्र सिंह दुधवा, जयसिंह, राजपाल वर्मा और पवन श्योरान को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
इसी क्रम में भूतपूर्व सैनिकों के रूप में दीपचन्द लाखलान छापड़ा, सूबेदार बच्चन सिंह, मनोज वर्मा, बलबीर सांगवान, लक्ष्मण सिंह शेखावत, वीरपाल सिंह शेखावत, जयकरण सिंह, नरेश पारीक, ज्ञानीराम रावड़िया, ओमपाल सिंह शेखावत, मदन लाल जायलवाल, शेरसिंह ढाका और मोहर सिंह शेखावत का सम्मान किया गया।
टिफिन बैठक के दौरान अतिथियों, किसान मोर्चा पदाधिकारियों और किसानों ने साथ बैठकर भोजन किया और कृषि, स्थानीय समस्याओं तथा संगठनात्मक मजबूती पर परिचर्चा की। कार्यक्रम में लोकेश पारीक, दीपक बांगड़वा, देवेन्द्र ढाका, ललित सैन, जयसिंह, नमन सिंह, मनोज अग्रवाल, मातू राम जांगिड, प्रदीप जांगिड, विक्रम सिंह, रति पाल, रोहिताश पारीक, विकास और सुक्रमपाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री धर्मेंद्र “गुड्डू” नेहरा ने सभी अतिथियों, किसानों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास, लीखवा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047797


