[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना की बेटी अंजलि ने रोशन किया नाम:नेशनल यूथ पार्लियामेंट में रहीं अव्वल, गांव लौटने पर अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना की बेटी अंजलि ने रोशन किया नाम:नेशनल यूथ पार्लियामेंट में रहीं अव्वल, गांव लौटने पर अभिनंदन

बुहाना की बेटी अंजलि ने रोशन किया नाम:नेशनल यूथ पार्लियामेंट में रहीं अव्वल, गांव लौटने पर अभिनंदन

बुहाना : बुहाना की बेटी अंजली तंवर ने नेशनल यूथ पार्लियामेंट 2025 में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बुहाना गांव में एक गरिमा मय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

बुहाना नगर पालिका ने किया सम्मानित

इस अवसर पर बुहाना नगर पालिका ने अंजली तंवर को साफा पहनाकर, माला एवं पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। गांववासियों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ अंजली की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

समाजसेवी मुकेश रांगेय ने कहा कि गांव की ओर से बेटियों का सम्मान उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन यह संदेश देते हैं कि शिक्षा, विचार और मेहनत से बेटियां किसी भी मंच पर गांव का नाम रोशन कर सकती हैं।

ग्रामीणों ने अंजली तंवर की उपलब्धि को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि राष्ट्रीय सफलता का सबसे बड़ा उत्सव अपने गांव की मिट्टी में ही मनाया जाता है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व सरपंच रामअवतार जांगिड़, ग्राम सेवक महेंद्र सिंह, मदनलाल नाड़ियां, वीरेंद्र सिंह, मेहताब सिंह, चंद्रभान सिंह, सत्यवीर सिंह, अनिल कुमार, कृष्ण सिंह, विजय जोशी, महेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुरेश कुमार, मुकेश सिंह, कर्मवीर सिंह, हरपाल सिंह, राजेंद्र नाड़ियां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles