[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन आश्रम के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव शर्मा का खेतड़ी में प्रथम आगमन, समारोहपूर्वक हुआ अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन आश्रम के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव शर्मा का खेतड़ी में प्रथम आगमन, समारोहपूर्वक हुआ अभिनंदन

रामकृष्ण मिशन आश्रम के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव शर्मा का खेतड़ी में प्रथम आगमन, समारोहपूर्वक हुआ अभिनंदन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : रामकृष्ण मिशन आश्रम के अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. राजीव शर्मा का खेतड़ी में प्रथम आगमन पर रविवार को कस्बे में समारोहपूर्वक अभिनंदन किया गया। अभिनंदन समारोह में डॉ. राजीव शर्मा मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आश्रम के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठा नंद महाराज ने की। कस्बे के प्रबुद्धजनों ने डॉ. शर्मा का माला व साफा पहनाकर, शाल ओढ़ाकर तथा पन्ना सागर तालाब और खेतड़ी वन्य जीव अभ्यारण के प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण शर्मा ने किया।इस अवसर पर अनिल शर्मा, अक्षय शर्मा, विभा शर्मा, संजीव शर्मा, भवानी शंकर शर्मा, डॉ. राघवेंद्र पाल, राधेश्याम भारद्वाज, प्रदीप सुरोलिया, निर्भय राम शास्त्री, चौथमल कुमावत एवं रामावतार वर्मा,स्वामी योगयुक्तानंद, स्वामी सुभगानंद, स्वामी प्रशांतानंद, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी तारकानंद, रोशन लाल सैनी, कालीचरण गुप्ता, उमाशंकर, मोहित सैनी, कृष्ण कुमावत, चंद्र मोहन सैनी, ओमा सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker