झुंझुनूं में पाइप चोरी का चौथा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:12 लाख के पाइपों में से 84 पाइप बरामद, सरकारी पाइप थे निशाने पर
झुंझुनूं में पाइप चोरी का चौथा आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार:12 लाख के पाइपों में से 84 पाइप बरामद, सरकारी पाइप थे निशाने पर
झुंझुनूं : झुंझुनूं में पिचानवा गांव से करीब 12 लाख रुपए की कीमत के 100 पाइप चोरी होने के मामले का चौथे आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार। यह गिरोह सरकारी प्रोजेक्ट के कीमती पाइपों को निशाना बना रहा था, जिसमें पुलिस को अब एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस इस मामले में चोरी में प्रयुक्त ट्रक और कार सहित अब तक 84 पाइप बरामद कर चुकी है। चोरी गए कुल 100 पाइपों की तलाश जारी है।
थानाधिकारी आशाराम गुर्जर ने बताया कि जल जीवन मिशन की कुम्भाराम लिफ्ट परियोजना के तहत पूर्व में गिरफ्तार 3 आरोपियों से पूछताछ के आधार पर लवली आनंद (40) पुत्र बलदेव कृष्ण, निवासी करोल बाग, नई दिल्ली को दस्तयाब किया गया। आरोपी चोरी के पाइप खरीदने का मुख्य काम करता था। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 29 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है।

250 किलोमीटर के CCTV खंगाले
इस हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था। परिवादी विशाल चौधरी (भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी) ने 19 दिसंबर को पिचानवा से किढवाना के बीच डाले जाने वाले 100 पाइप रातों-रात गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 250 किलोमीटर के दायरे में लगे CCTV कैमरों की जांच की।
तकनीकी टीम की भूमिका
साइबर सेल के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र थाकन और कांस्टेबल अमित सिहाग की तकनीकी सहायता से चोरी में प्रयुक्त टाटा 1916 ट्रक और आई-10 कार की पहचान हुई। इससे पहले पुलिस अलवर निवासी सुल्तान, जाबिद और शौकीन उर्फ सोहिल को गिरफ्तार कर चुकी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042967


