चरण सिंह नगर में तीन साल बाद भी पानी नहीं:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 250 घरों में पाइपलाइन डाली लेकिन पानी आज तक नहीं आया
चरण सिंह नगर में तीन साल बाद भी पानी नहीं:ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- 250 घरों में पाइपलाइन डाली लेकिन पानी आज तक नहीं आया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह ग्राम पंचायत के राजस्व गांव चरण सिंह नगर में जल जीवन मिशन के तहत संचालित ‘हर घर नल’ योजना कागजों तक सीमित होकर रह गई है। योजना के अंतर्गत घर-घर पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद आज तक पीने के पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। इस लापरवाही को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश जताया।
ग्रामीण नाहर सिंह बुडानिया और राजेंद्र श्योराण ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व चरण सिंह नगर के लगभग 250 घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को शुद्ध और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन आज तक एक भी दिन नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं की गई।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के लगभग 50 से 60 घर ऐसे हैं, जिन्हें अब तक योजना में शामिल ही नहीं किया गया। इन घरों में न तो पाइपलाइन डाली गई और न ही कोई वैकल्पिक जल व्यवस्था की गई।पेयजल संकट के चलते ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई परिवार हैंडपंप, टैंकर या आसपास के पड़ोसियों के कुओं पर निर्भर हैं।
महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है, जिन्हें रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के लिए लंबी दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। गर्मी के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है।प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र ही ‘हर घर नल’ योजना के तहत पानी की सप्लाई शुरू की जाए और जिन घरों में अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है, वहां तुरंत कार्य कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में राजेंद्र श्योराण, नाहर सिंह बुडानिया, अमित खाखील,अनिल चौधरी, राजपाल बुडानिया, नीरज मील, सुभाष श्योराण, कर्मपाल बुडानिया, विकास, नवीन, आशीष, सुनील, करमजीत, शक्ति सिंह, विक्रम सिंह, रघुवीर सिंह, सुरेश सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2042962


