संतुलन बिगड़ने पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक:सूरजगढ़ तिराहे पर रिसॉर्ट के सामने हुआ हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
संतुलन बिगड़ने पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक:सूरजगढ़ तिराहे पर रिसॉर्ट के सामने हुआ हादसा, एक युवक गंभीर रूप से घायल
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ तिराहे पर राजस्थली रिसॉर्ट के सामने एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना तब हुई जब युवक सूरजगढ़ से चिड़ावा की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह सीधे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को एक कैंपर गाड़ी से चिड़ावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043190


