खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में नेत्र जांच शिविर, 140 का चेकअप:मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 55 मरीज जयपुर भेजे, जरूरतमंदों में कपड़े और घरेलू सामान बांटा
खेतड़ी रामकृष्ण मिशन में नेत्र जांच शिविर, 140 का चेकअप:मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 55 मरीज जयपुर भेजे, जरूरतमंदों में कपड़े और घरेलू सामान बांटा
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 140 रोगियों की आंखों की जांच की गई जिनमें से 55 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए जयपुर भेजा गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का जांच का
मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। जयपुर के सहाय नेत्र रिसर्च सेंटर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच की। चयनित 55 मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर रवाना किया गया। स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने बताया- रामकृष्ण मिशन सामाजिक सरोकार के तहत नियमित रूप से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। ये शिविर गरीब और असहाय लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान करते हैं।
गरीबों को कपड़े, घरेलू सामान वितरित
ये मिशन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाता है और बच्चों को कंप्यूटर के क्षेत्र में भी प्रशिक्षित करता है। इसके अलावा रामकृष्ण मिशन समय-समय पर गरीबों में कपड़े और अन्य घरेलू सामग्री वितरित करता है। मिशन स्वामी विवेकानंद के आदर्शों का पालन करते हुए जरूरतमंदों की सहायता करता है। यहां आने वाले हर व्यक्ति की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाता है। मिशन के सदस्य स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चलकर सेवा कार्यों में सक्रिय रहते हैं।
लोगों को कंबल भी बांटे
कार्यक्रम के दौरान रामकृष्ण मिशन की ओर से 55 लोगों को कंबल भी वितरित किए गए। इस अवसर पर स्वामी योगयुक्तानंद महाराज, कालीचरण गुप्ता, कृष्ण कुमार, सुरेश सैनी, गोपी राम, महेश कुमार, प्रवीण कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043023


