अंकुश चौधरी बने शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के यूथ विंग के चूरू जिलाध्यक्ष
अंकुश चौधरी बने शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान के यूथ विंग के चूरू जिलाध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर शहीद भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच राजस्थान की जिला इकाई द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से अंकुश चौधरीको यूथ विंग का चूरू जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा एवं सहमति से की गई।इस संबंध में मंच के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंकुश चौधरी लंबे समय से संगठन से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने कहा कि अंकुश चौधरी में संगठनात्मक क्षमता, अनुशासन और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में यूथ विंग जिले में युवाओं को संगठित कर शहीद भगत सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य प्रभावी रूप से करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047781


