रेहाना रियाज चिश्ती के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर
रेहाना रियाज चिश्ती के जन्मदिवस पर रक्तदान शिविर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव एवं महाराष्ट्र की सह प्रभारी रेहाना रियाज चिश्ती के जन्मदिवस पर चूरू जिला मुख्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर युवा कांग्रेस चूरू के विधानसभा अध्यक्ष सोयल खान डीके की ओर से राजकीय भरतिया जिला अस्पताल की ब्लड बैंक में लगाया गया।
शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया और रेहाना रियाज चिश्ती के स्वस्थ, दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पीसीसी बीकानेर प्रभारी एडवोकेट सद्दाम हुसैन, कांग्रेस लोकसभा ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर मोहम्मद रफीक चौहान, किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव विकास मील सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।
रक्तदान शिविर में चिकित्सा विभाग की टीम ने व्यवस्थाएं संभाली। डॉ. गोपाल ढाका, नर्सिंग ऑफिसर जयपाल गोदारा, जीतू सहित स्टाफ ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047859


