झुंझुनूं में बेकाबू कार पलटी, 1 की मौत:जर्जर सड़क से हुआ हादसा, मलबे में दबे सवार
झुंझुनूं में बेकाबू कार पलटी, 1 की मौत:जर्जर सड़क से हुआ हादसा, मलबे में दबे सवार
धनूरी : धनूरी थाना क्षेत्र के रिजाणी गांव के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसा टूटी-फूटी सड़क पर कार के बेकाबू होने के कारण हुआ। पुलिस ने मृतक के शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
सड़क से उतरकर पलटी
पुलिस के अनुसार, भूरासर का बास निवासी 30 वर्षीय अनिल अपने साथी के साथ कार में सवार होकर झुंझुनूं की ओर आ रहा था। रिजाणी गांव के पास सड़क अत्यधिक जर्जर और गड्ढों वाली होने के कारण तेज रफ्तार कार अचानक असंतुलित हो गई। चालक द्वारा नियंत्रण खोने के बाद कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार ने पलटने के दौरान कई पलटी खाई, जिससे उसमें सवार युवक मलबे में दब गए।
एक की मौके पर मौत हुई
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। धनूरी थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। हादसे में अनिल (30) की मौके पर ही मौत हो गई थी।
अनिल के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को अस्पताल की मॉर्चरी में शिफ्ट किया गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रिजाणी के पास सड़क की स्थिति लंबे समय से दयनीय है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036504


