खेतड़ी जांगिड़ समाज ने मनाया स्थापना दिवस:जुझारपुर में हुआ आयोजन, सामाजिक बुराइयों के त्याग की अपील
खेतड़ी जांगिड़ समाज ने मनाया स्थापना दिवस:जुझारपुर में हुआ आयोजन, सामाजिक बुराइयों के त्याग की अपील
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जुझारपुर स्थित विश्वकर्मा भवन में शनिवार को जांगिड़ समाज का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों से सामाजिक बुराइयों का त्याग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष प्यारेलाल जांगिड़ ने की।
प्यारेलाल जांगिड़ ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने समाज में जागरूकता लाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया, जिससे समाज को आगे बढ़ने में गति मिलेगी।
इस अवसर पर मुरारीलाल, सांवतराम, दुर्गा प्रसाद, हेमंत, प्रदीप कुमार, राधेश्याम, विजय कुमार, घमनलाल, जयसिंह, राजेश कुमार, बजरंग, लीलाराम, कैलाश चंद, सीताराम, विशंभर दयाल, सुनिल कुमार सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036284


