[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नववर्ष पर खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नववर्ष पर खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का विशेष इंतजाम,

रींगस स्टेशन पर 24 स्पेशल ट्रेनें, 110 अतिरिक्त कर्मचारी तैनात

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : नववर्ष पर खाटूश्यामजी दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर मंडल ने रींगस रेलवे स्टेशन पर विशेष व्यवस्थाएं की हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए 24 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, टिकट व्यवस्था सुचारू रखने के लिए 10 टिकट काउंटर और 2 मोबाइल यूटीएस 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। सुरक्षा और यात्री प्रबंधन के लिए आरपीएफ, जीआरपी, सुरक्षा सखी व वाणिज्यिक विभाग के कुल 110 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

भीड़ नियंत्रण के लिए स्टेशन पर प्रवेश-निकास बैरिकेडिंग की गई है। सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं और मेला शेल्टर का उपयोग किया जा रहा है। यात्रियों के लिए 3 शौचालय उपलब्ध हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी मंडल वाणिज्य प्रबंधक रींगस स्टेशन पर रहकर करेंगे, जबकि डीआरएम व अन्य अधिकारी कंट्रोल रूम से नजर बनाए रखेंगे।

Related Articles