खाटूश्यामजी में 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक VIP दर्शन बंद
खाटूश्यामजी में 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक VIP दर्शन बंद
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : मासिक मेला, एकादशी और नववर्ष पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन व श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने बड़ा फैसला लिया है। 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक खाटूश्यामजी में सभी प्रकार के VIP दर्शन पूरी तरह बंद रहेंगे। बाबा पार्किंग सहित अन्य मार्गों से होने वाले VIP दर्शन पर भी रोक रहेगी।
यह निर्णय VIP दर्शन की आड़ में सक्रिय लपका गिरोह पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है। यह गिरोह श्रद्धालुओं से दर्शन के नाम पर 500 से 1000 रुपए तक की अवैध वसूली कर रहा था। हाल ही में पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार भी किया है।
मंदिर कमेटी मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं के लिए समान दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। भक्त 75 फीट की 14 लाइनों से होकर बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के नाम पर किसी को पैसे न दें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या मंदिर प्रशासन को दें।
नववर्ष और 30 दिसंबर को एकादशी के चलते आगामी दिनों में खाटूधाम में भारी भीड़ रहने की संभावना है। प्रशासन ने शांतिपूर्ण और सुरक्षित दर्शन के लिए व्यवस्थाएं सुदृढ़ की हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2035896
