स्टूडेंट्स ने बनाई अरावली बचाओ मानव श्रृंखला:पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान
स्टूडेंट्स ने बनाई अरावली बचाओ मानव श्रृंखला:पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान
धोद : धोद स्थित निजी स्कूल में अरावली बचाओ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने ‘अरावली बचाओ’ का संदेश देते हुए विशाल मानव श्रृंखला बनाई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और अरावली पर्वत श्रृंखला के महत्व के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना था।
मानव श्रृंखला के निर्माण के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारे लगाए और अरावली पर्वत श्रृंखला को बचाने का संकल्प लिया। यह गतिविधि शिक्षकों के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल गिरधारी लाल पाराशर ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला पर्यावरण संतुलन, जल संरक्षण और मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रधानाचार्य ने छात्रों से प्रकृति के संरक्षण के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने और समाज को संरक्षण का सशक्त संदेश देने के उद्देश्य से किया गया था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035766
