[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश हरितवाल:मुकेश यादव उपाध्यक्ष, 10 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश हरितवाल:मुकेश यादव उपाध्यक्ष, 10 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

राजस्थान संयुक्त कर्मचारी महासंघ श्रीमाधोपुर ब्लॉक अध्यक्ष बने मुकेश हरितवाल:मुकेश यादव उपाध्यक्ष, 10 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ की श्रीमाधोपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन शनिवार को कृषि कार्यालय परिसर में किया गया। निर्वाचन अधिकारियों की देखरेख में हुए इस गठन में मुकेश कुमार हरितवाल को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। मुकेश कुमार यादव को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

निर्वाचन अधिकारी नागरमल गढ़वाल (कार्यकारी जिलाध्यक्ष, राज. शिक्षक संघ शेखावत सीकर) और बनवारीलाल सामोता (संगठन मंत्री, महासंघ सीकर) ने पदाधिकारियों की घोषणा की। किशनलाल मीणा को महामंत्री, बाबूलाल स्वामी को कोषाध्यक्ष और प्रकाश सैनी को संयुक्त मंत्री बनाया गया है।

इसके अलावा, सुवालाल यादव संगठन मंत्री, बलराम यादव प्रचार मंत्री, राकेश कुमार सैनी विधि मंत्री, ममता नायक खेल एवं सांस्कृतिक मंत्री और बाबूलाल परसोया कार्यालय मंत्री चुने गए हैं। कार्यकारिणी में कुल 10 सदस्यों को पद आवंटित किए गए हैं, जबकि 11 अन्य को सदस्य बनाया गया है।

निर्वाचन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश हरितवाल ने कहा कि महासंघ कर्मचारियों की मांगों को प्रमुखता से उठाएगा। उन्होंने बताया कि संगठन के मांग पत्र को लेकर आगामी 12 जनवरी को जयपुर में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें श्रीमाधोपुर ब्लॉक से बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम के दौरान सोहनलाल निठारवाल, दीपक कुमार शर्मा, शीशराम चाहर, महिपाल बगड़िया, मनोहर सिंह शेखावत, झाबरमल यादव और श्यामलाल जाट सहित कई कर्मचारी नेता व सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles