श्रीमाधोपुर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़े भक्त:सुखदेव आगमन, ध्रुव-प्रह्लाद प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया
श्रीमाधोपुर में श्रीमद् भागवत कथा में उमड़े भक्त:सुखदेव आगमन, ध्रुव-प्रह्लाद प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के सीकर बाजार स्थित नोलखा कोठी के पास गार्डन में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के साथ सुखदेव जी आगमन, ध्रुव चरित्र, अजामिल और प्रह्लाद प्रसंगों का वर्णन किया गया।
कथावाचक पवनदेव महाराज (वृंदावन) ने अपने प्रवचनों में बताया कि मानव जीवन भक्ति, श्रद्धा और सत्संग के मार्ग पर चलकर ही सार्थक होता है। उन्होंने ध्रुव और प्रह्लाद के जीवन से धैर्य, आस्था और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। महाराज ने अजामिल प्रसंग के माध्यम से नाम स्मरण की महिमा भी समझाई।

आयोजन समिति के सदस्यों रामगोपाल, नीलम और संदीप हलवाई ने बताया कि कथा रोजाना दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चलती है। शनिवार को विशेष रूप से सुखदेव जी आगमन प्रसंग के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ कथा का श्रवण किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036193


