[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छात्र ने कबड्डी मैच में प्रिंसिपल से मारपीट की:पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

छात्र ने कबड्डी मैच में प्रिंसिपल से मारपीट की:पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

छात्र ने कबड्डी मैच में प्रिंसिपल से मारपीट की:पिता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, मामला दर्ज

सादुलपुर : सादुलपुर के लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दौरान एक छात्र ने स्कूल प्रिंसिपल से मारपीट की। यह घटना 24 दिसंबर को कबड्डी मैच के फाइनल मुकाबले के दौरान हुई। प्रिंसिपल ने छात्र के पिता पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में राजगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।

11वीं क्लास के छात्र ने की मारपीट

प्रिंसिपल रामप्रसाद (42), निवासी एमपी चौक, राजगढ़ ने पुलिस को दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि कबड्डी के फाइनल मैच के दौरान कक्षा 11 के छात्र योगेश कुमार प्रजापत और एक अन्य खिलाड़ी जयआदित्य के बीच टी-शर्ट पकड़ने को लेकर कहासुनी हो गई थी।

प्रिंसिपल ने बताया कि छात्र को समझाने पर योगेश कुमार आवेश में आ गया और अनुशासनहीन व्यवहार करते हुए उनकी कॉलर पकड़कर थप्पड़ मार दिया। छात्र ने प्रिंसिपल को धक्का देकर मैदान से बाहर भी गिरा दिया। मौके पर मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।

छात्र के पिता ने दी जान से मारने की धमकी

प्रिंसिपल रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि घटना की जानकारी मिलने पर छात्र के पिता दीपचंद प्रजापत स्कूल पहुंचे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रिंसिपल ने यह भी बताया कि उन्हें बाद में फोन पर भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। घटना का एक वीडियो भी मौजूद होने की बात कही गई है।

पुलिस ने प्रिंसिपल की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 131, 351(2) व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच उप निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह को सौंपी गई है। वहीं, छात्र के पिता दीपचंद प्रजापत ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन पर राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है।

Related Articles