[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एससी एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सर्वे किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

एससी एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सर्वे किया

एससी एसटी अधिकार मंच बिसाऊ के अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सर्वे किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : एससी एसटी अधिकार मंच बिसाऊ अध्यक्ष इंद्राज चौहान ने बुधवार को कस्बे के वार्ड नंबर 23 में स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर अस्पताल का सर्वे किया। इंद्राज चौहान ने बताया की हमे सुचना मिली है की मोहल्ले के लोगों के द्वारा पीडब्ल्यूडी ठेकेदार को अस्पताल की व्यवस्थाओ की खस्ता हालत देखकर बार बार फोन के माध्यम से अवगत करवाया गया है । लेकिन ठेकेदार बार बार समय दे देते हैं व कभी बोलते हैं की पीडब्ल्यूडी ने अभी तक मुझे एक रुपया भी नही दिया है। जिनको लेकर ठेकेदार को कहा गया की आप इस बात को लिखित में दे दो ताकि आपको परेशान ना करें। फिर भी ठेकेदार बहाने ले रहे हैं।अस्पताल के मैदान में चारो और झाड़ियां खडी है तथा ना ही कोई साफ सफाई है। यदि जल्द ही ठेकेदार इस और ध्यान नहीं देते हैं तो इसकी शिकायत जिला कलेक्टर को करेंगे। चौहान ने कहां की यहां हर महिने लगभग 1200 ओपीडी आती है और करीब सात वार्ड के 7000 बिसाऊ के वार्ड वासियों का सीधा प्रभाव फायदा रहता है। अस्पताल मैदान की साफ सफाई के लिए ईओ अनीता झांझडिया नगरपालिका बिसाऊ को अवगत कराया है ओर ईओ ने सफाई जेसीबी से करवाने के लिए आश्वासन दिया है।

Related Articles