[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ प्रिंटर्स ग्रुप के लडको ने एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रचम लहराया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ प्रिंटर्स ग्रुप के लडको ने एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रचम लहराया

बिसाऊ प्रिंटर्स ग्रुप के लडको ने एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रचम लहराया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : फिजिकल ट्रेनर सालिम खान ने बताया की बुधवार को कस्बे के जटियां रा.उ.मा. विधालय में भीखनसर पंचायत के पुर्व सरपंच भादरमल जांगिड़ के द्वारा एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में आर्मी अग्निवीर रैली भर्ती की फिजिकल की तैयारी करने वाले युवाओं में आदिल खांन ने 1600 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम व आबिद खांन ने द्वितिय तथा 400 मी. में अनिस खांन ने द्वितिय स्थान प्राप्त किया। कोच सालिम खांन ने कहां की जनवरी माह के अंत में झुंझुनू एआरओ की अग्निवीर रैली भर्ती का आयोजन बिकानेर में होगा। विगत तिन चार महिनों से बिसाऊ के 20 से 25 युवाओ को आसिफ खांन व मेरे द्वारा निशुल्क अग्निवीर रैली भर्ती की फिजीकल तैयारी करवाई जा रही है। बच्चों की मेहनत व लगन को देखते हुए हमें सभी बच्चों से बेहतर परिणाम की पुर्ण आशा है। भामाशाहो के सहयोग से बच्चों को ड्रेस तथा बिम की व्यवस्था करवाई गई है।

Related Articles