[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मियां हुज़ूर के हवाले से बनी 41 देग, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में पेश की चादर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

मियां हुज़ूर के हवाले से बनी 41 देग, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में पेश की चादर

मियां हुज़ूर के हवाले से बनी 41 देग, ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स में पेश की चादर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शोयब अली खान

फतेहपुर : संस्था तारीकी जहांगीरी रूहानी सेंटर इंडिया के संस्थापक मोहम्मद सलीम अशरफी तारीकी ने अपनी पूरी टीम के साथ विश्व विख्यात सूफी संत हज़रत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह के 814वें मुबारक उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ अजमेर में हाज़िरी दी।

इस मौके पर संस्था की ओर से 41 खाने की देग बनवाई गई, जो ख़लीफ़ा-ए-मियां हुज़ूर के हवाले से तैयार करवाई गई। उर्स के पाक मौके पर देग का फातेहा के बाद ज़ायरीन में तक़सीम किया गया। इसके साथ ही दरगाह शरीफ में चादरपोशी कर अकीदत के फूल पेश किए गए।

मोहम्मद सलीम अशरफी तारीकी ने ख्वाजा गरीब नवाज की बारगाह में देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे, सौहार्द और खुशहाली के लिए ख़ास दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि ख्वाजा साहब का पैग़ाम मोहब्बत, इंसानियत और बराबरी का है, जो आज भी पूरी दुनिया को राह दिखा रहा है।

उर्स के दौरान बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भी ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में सिर झुकाकर सामाजिक एकता और मानवता की सेवा के संकल्प को दोहराया।

Related Articles