एएसआई पदोन्नति पर जंगशेर ख़ान का स्टार एकेडमी चुरू में सम्मान समारोह
एएसआई पदोन्नति पर जंगशेर ख़ान का स्टार एकेडमी चुरू में सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर स्टार एकेडमी चुरू में आज जंगशेर ख़ान के सहायक उप निरीक्षक (ASI) राजस्थान पुलिस हाल पदस्थापित श्रीगंगानगर निवासी चुरू के पद पर पदोन्नत होने के उपलक्ष्य में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के निदेशक अब्बास खान, रि. एसअचओ अज़ीज़ खान, रि. DED जिला शिक्षा अधिकारी भंवर खान, रि. उप निदेशक मोहम्मद अय्याज़ खान, आरिफ खान एबीएस मोटर्स, रि. आरपीएस रणधीर सिंह, सिकंदर बी खान, साजिदा खान एवं शिक्षकगण, विद्यार्थी एव गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जंगशेर ख़ान को गुलदस्ता भेट कर और माल्यार्पण द्वारा हुई।उपस्थित वक्तओं ने जंगशेर खान की मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
वक्ताओं ने कहा कि उनकी यह पदोन्नति न केवल उनके लिए बल्कि समाज और युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत है। समारोह के दौरान जंगशेर ख़ान को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में ख़ान ने स्टार एकेडमी परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सफलता के पीछे निरंतर परिश्रम, परिवार का सहयोग और संस्थाओं का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने जंगशेर ख़ान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036193


