खेतड़ी में बिना परमिट संचालित बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बस सीज कर 35 हजार का जुर्माना लगाया
खेतड़ी में बिना परमिट संचालित बस पर परिवहन विभाग की कार्रवाई, बस सीज कर 35 हजार का जुर्माना लगाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से बस संचालन के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए सिंघाना से खेतड़ी मार्ग पर बिना वैध परमिट के चल रही निजी बस को सीज कर दिया। साथ ही बस संचालक पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायत के आधार पर की गई।
परिवहन निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि एक निजी बस सिंघाना से जयपुर के बीच नियमित रूप से संचालित की जा रही थी, जबकि बस का परमिट खेतड़ी से जयपुर मार्ग का था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बस निर्धारित परमिट मार्ग का उल्लंघन कर सिंघाना से यात्रियों को लेकर चल रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए बुधवार को परिवहन विभाग की टीम ने नानूवाली बावड़ी क्षेत्र में बस को रुकवाया और दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान बस का परमिट देखा गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि बस को सिंघाना से संचालन की अनुमति नहीं थी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस को तत्काल सीज कर खेतड़ी थाने में खड़ा करवाया गया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस संचालक पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान बस में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए उन्हें दूसरी बस में बैठाकर सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना परमिट या नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2036286


