पुण्यतिथि पर परिवार ने किया गौ सवामणि का आयोजन
पुण्यतिथि पर परिवार ने किया गौ सवामणि का आयोजन
खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय कृष्णा देवी मावर की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को उनके परिवारजनों द्वारा श्री रघुनाथ नाथ गोशाला, खेतड़ी में गौ सवामणि का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर स्व. कृष्णा देवी के सुपुत्र डॉ. अनिल मावर ने कहा कि अपनों की स्मृति में इस प्रकार के पुण्य कार्य करने से मन को शुकून मिलता है। बेसहारा और बेजुबान पशुओं की सेवा से आत्मिक शांति की अनुभूति होती है तथा दिवंगत आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
इससे पूर्व मंगलवार रात्रि को सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं बुधवार सुबह हवन भी संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र सुनील मावर, डॉ. अनिल मावर, डॉ. नवीन मावर, वंदना मावर, सीमा, ओजस्वी, यशस्वी, धर्मिष्ठा, अजीत मान्दी, मुकेश सीहोड़, दीपक सोनी, पिंटू सहित अन्य परिवारजन उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2036619


