[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में टोल प्लाजा कर्मचारी से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से फरार थे, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में टोल प्लाजा कर्मचारी से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से फरार थे, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था

लक्ष्मणगढ़ में टोल प्लाजा कर्मचारी से मारपीट के आरोपी गिरफ्तार:दो महीने से फरार थे, दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़-सालासर मार्ग पर भूमा स्थित टोल प्लाजा पर कर्मचारी से मारपीट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दो महीने से फरार थे। जिन पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लालासी निवासी संजय कुमार उर्फ संजू और गाड़ोदा निवासी शुभम सिंह उर्फ मोनू के रूप में हुई है। इन पर टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ गंभीर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता का उपयोग कर दोनों को गिरफ्तार किया।

इस मामले में परिवादी गजेंद्र सिंह ने लक्ष्मणगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, ये घटना 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब तीन बजे हुई थी। उस समय गजेंद्र सिंह का छोटा भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू टोल प्लाजा पर ड्यूटी कर रहा था। अनूज बादूसर, शुभम उर्फ मोनू गाड़ोदा और अन्य लोग टोल प्लाजा पर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

हमले में राजेंद्र सिंह को जान से मारने की नीयत से गंभीर रूप से पीटा गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए बाद में इनाम घोषित किया गया। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles