[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूंडरू में अन्नदाता हुंकार रैली के लिए जनसंपर्क अभियान:किसानों ने यमुना जल, MSP कानून सहित कई मांगे शामिल; 30 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मूंडरू में अन्नदाता हुंकार रैली के लिए जनसंपर्क अभियान:किसानों ने यमुना जल, MSP कानून सहित कई मांगे शामिल; 30 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगी

मूंडरू में अन्नदाता हुंकार रैली के लिए जनसंपर्क अभियान:किसानों ने यमुना जल, MSP कानून सहित कई मांगे शामिल; 30 दिसंबर को जयपुर में आयोजित होगी

मूंडरू : मूंडरू में 30 दिसंबर को जयपुर में होने वाली अन्नदाता हुंकार रैली के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। यह रैली किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित की जा रही है।

रूडमल सैनी ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य सीकर जिले को यमुना का पानी उपलब्ध कराना, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे को रद्द करना, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद का कानून बनाना और फसली बीमा योजना का सरलीकरण करना है। इन प्रमुख मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए किसान एकजुट हो रहे हैं।

बुधवार को ग्राम पंचायत लिसाडिया में हुए जनसंपर्क कार्यक्रम में किसान महापंचायत के प्रदेश महामंत्री सुंदर लाल भावरिया और प्रदेश मंत्री ज्ञानचंद मीणा उपस्थित थे। इनके साथ ग्यारसी लाल महरिया, मोहरी लाल, मंगेज करीरा, भोपाल राम सैनी, मक्खन जिंद, बाबूलाल सैनी और मोहनदास स्वामी सहित कई किसान महापंचायत सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles