रींगस के कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार:साइबर फ्रॉड के बारे में बताया, ओटीपी और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील
रींगस के कॉलेज में साइबर सुरक्षा पर सेमिनार:साइबर फ्रॉड के बारे में बताया, ओटीपी और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की अपील
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस के राजकीय महाविद्यालय में युवा कौशल समिति के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा और सेबी जागरूकता पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 52 के भोपतपुरा कट के पास स्थित इस महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य बद्रीप्रसाद यादव ने की।
कार्यक्रम के दौरान सेबी प्रतिनिधि सतीश यादव ने विद्यार्थियों को वित्तीय धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि एसआईपी, म्युचुअल फंड, चिट फंड कंपनियां, मोबाइल अपडेशन और सिविल स्कोर के नाम पर आजकल बड़े पैमाने पर ठगी की जा रही है।
यादव ने सलाह दी कि साइबर अपराधों से बचने के लिए मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को साझा करने से पहले पूरी तरह सोच-विचार करना चाहिए और आर्थिक लेनदेन में सतर्कता बरतनी चाहिए।
कार्यवाहक प्राचार्य बद्रीप्रसाद यादव ने डिजिटल करेंसी के नाम पर हो रहे धोखाधड़ी पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने इससे बचने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। सेमिनार के अंत में, उपस्थित विद्यार्थियों और कर्मचारियों को प्राप्त ज्ञान से आमजन को जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ कर्मचारी, विद्यार्थी और समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040369


