सुजानगढ़ में तीन सड़क हादसे, 6 घायल:एम्बुलेंस से टकराई बाइक, डंपर से टकराई बेकाबू कार
सुजानगढ़ में तीन सड़क हादसे, 6 घायल:एम्बुलेंस से टकराई बाइक, डंपर से टकराई बेकाबू कार
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में मंगलवार को तीन अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बगडिय़ा अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा सुबह करीब 10 बजे सालासर रोड पर लोढ़सर के पास हुआ। यहां एक कार बेकाबू होकर डंपर से टकरा गई। हादसे में नागौर से दिल्ली जा रहे मंगल चंद और उनकी पत्नी अनीता सैन घायल हो गए।
राहगीरों की मदद से उन्हें बगड़िया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर सुजानगढ़ सदर पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रामसिंह अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे। दूसरी दुर्घटना गोपालपुरा क्षेत्र में हुई, जहां एक निजी एम्बुलेंस और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली थाना स्टाफ के एएसआई तेजाराम, गिरधारी लाल और जगदीश जाखड़ घायलों को पुलिस वाहन से सुजानगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे और इमरजेंसी में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, एम्बुलेंस सुजानगढ़ से मरीज को छोड़कर बीदासर की ओर जा रही थी, तभी बीदासर की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई। घायलों की पहचान सांडवा निवासी रामेश्वर लाल, ऊंटालड़ निवासी रोहित और निर्मल के रूप में हुई है।
तीसरी सड़क दुर्घटना छापर और चाड़वास के बीच हुई। चाड़वास निवासी मुकेश मोटरसाइकिल से फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें छापर से 108 एम्बुलेंस की मदद से सुजानगढ़ अस्पताल लाया गया और इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2040111


