सुजानगढ़ में लॉयन्स क्लब का 28वां नेत्र शिविर:165 लोगों की जांच, 70 ऑपरेशन के लिए चयनित
सुजानगढ़ में लॉयन्स क्लब का 28वां नेत्र शिविर:165 लोगों की जांच, 70 ऑपरेशन के लिए चयनित
सुजानगढ़ : लॉयन्स क्लब सुजानगढ़ और जिला अंधता निवारण समिति जयपुर ने भामाशाह सीताराम पवन कुमार मौसूण के सहयोग से बुधवार को 28वें नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। यह शिविर माहेश्वरी सेवा सदन में आयोजित हुआ।
शिविर की शुरुआत लॉयन्स क्लब जोन 1 के चेयरपर्सन MJF लॉयन कमल तापड़िया, अध्यक्ष लॉयन प्रशांत पारीक, उपाध्यक्ष एडवोकेट रजनीकांत सोनी और शंकरा आई हॉस्पिटल की डॉक्टर हिमांशी गुरनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। मेडिकल टीम ने शिविर में कुल 165 रोगियों की जांच की, जिनमें से 70 को ऑपरेशन के लिए चुना गया। क्लब ने सभी रोगियों को मुफ्त दवाइयां और चश्मे भी उपलब्ध कराए।
शिविर को सफल बनाने में देवकृष्ण मालपानी, देवेंद्र बेदी, CA रोहित शर्मा, सहदेव सोनी, कैलाश तंवर, सुषमा मूंदड़ा, सुनीता तापड़िया, ऊषा तंवर, रेखा सोनी, मोनिका सोनी, सुनीता बेदी, चित्रा जगवानी, समाजसेवी सुरेंद्र मिरनका, मोहम्मद अनवर मौलानी, गोपालचंद सोनी, गिरधारी प्रजापत, मालाराम प्रजापत, आदिल भाटी, महावीर शर्मा, विकास, डॉ. नील, डॉ. तान्या शाह और अजीत तंवर सहित कई स्वयंसेवकों ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039698


