[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘मंगलम’ का भव्य आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भारतीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘मंगलम’ का भव्य आयोजन

भारतीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में फ्रेशर पार्टी ‘मंगलम’ का भव्य आयोजन

सीकर : स्थानीय भारतीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज में नवागंतुक छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी ‘मंगलम’ का धूमधाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और पूरे परिसर को उत्साह व उमंग से भर दिया।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी.एल. बिजारणिया ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्राओं की प्रतिभा का आकलन किया गया। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप अंशु को मिस फ्रेशर, प्रिया को प्रथम रनर-अप तथा शिवानी को द्वितीय रनर-अप घोषित किया गया। विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भारतीय ग्रुप के सचिव मूलचंद रणवा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में महिपाल सिंह, नरेंद्र गोदारा, निकुंज पारीक, सुनील सैनी, मुकेश महला, डॉ. मनीषा सारण सहित कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। मंच संचालन और कार्यक्रमों की प्रस्तुति अत्यंत आकर्षक रही, जिससे कार्यक्रम यादगार बन गया।

Related Articles