[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

तेजाजी मंदिर निर्माण के लिए भक्त ने दिए 1लाख रुपए:मंदिर परिसर में किया गया सम्मान; मंदिर का 165 फीट ऊंचा शिखर बनेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

तेजाजी मंदिर निर्माण के लिए भक्त ने दिए 1लाख रुपए:मंदिर परिसर में किया गया सम्मान; मंदिर का 165 फीट ऊंचा शिखर बनेगा

तेजाजी मंदिर निर्माण के लिए भक्त ने दिए 1लाख रुपए:मंदिर परिसर में किया गया सम्मान; मंदिर का 165 फीट ऊंचा शिखर बनेगा

चिड़ावा : चिड़ावा के क्यामसर तेजाजी मंदिर में गांव सालम का बास निवासी तेजा भक्त कर्मवीर सिंह मेचू को मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये का सहयोग देने पर सम्मानित किया गया। मंदिर परिसर में उन्हें शॉल, साफा और माला पहनाकर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और समाजजनों ने उनके योगदान की सराहना की।

सम्मान समारोह में राष्ट्रीय जाट महासंघ के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला संयोजक मनरूप सिंह माठ, जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान, जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा और ब्लॉक उपाध्यक्ष कैप्टन सुरेंद्र महला ने कर्मवीर सिंह मेचू का अभिनंदन किया। इसके अलावा रामजीलाल झाझड़िया, कृष्ण कुमार और राहुल भी स्वागत करने वालों में शामिल रहे। सभी ने कहा कि ऐसे सहयोग से धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नई पहचान मिलती है।

जनसहयोग से बन रहा भव्य तेजाजी मंदिर

राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि क्यामसर तेजाजी मंदिर का निर्माण पूरी तरह जनसहयोग से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग से लोग बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं, जिससे यह प्रकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है।

165 फीट ऊंचा शिखर बनेगा पहचान

डॉ. क्यामसरिया के अनुसार निर्माणाधीन मंदिर का शिखर 165 फीट ऊंचा होगा, जो इसे भारत का सबसे बड़ा तेजाजी मंदिर बनाएगा। उन्होंने बताया कि यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।

Related Articles