[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:पिलानी जानलेवा हमले के मामले में 9 महीने से फरार था, जयपुर से पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

झुंझुनूं पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:पिलानी जानलेवा हमले के मामले में 9 महीने से फरार था, जयपुर से पकड़ा

झुंझुनूं पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार:पिलानी जानलेवा हमले के मामले में 9 महीने से फरार था, जयपुर से पकड़ा

पिलानी : पिलानी कस्बे में हुए एक हमले के मुख्य आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। झुंझुनूं पुलिस ने नौ महीने से फरार चल रहे इस आरोपी को तकनीकी निगरानी और लगातार दबिश के बाद पकड़ा। यह घटना 5 मार्च, 2025 को पिलानी के चिड़ावा-लोहारू बाईपास तिराहे के पास एक स्पेयर पार्ट्स की दुकान के सामने हुई थी। पीड़ित जितेंद्र रूथला ने पुलिस को बताया था कि उनके बेटे विमलेश पर गोरधन शर्मा, विशाल शर्मा, मनोज, किशन, मीना और रोहित शर्मा सहित अन्य आरोपियों ने हथौड़े और सरिए से हमला किया।

हमलावरों ने विमलेश की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और उस पर हमला किया। जब विमलेश का छोटा भाई अजित बीच-बचाव करने आया, तो उसे भी पीटा गया। दोनों घायलों को गंभीर चोटों के साथ झुंझुनूं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले की जांच कमल सिंह को सौंपी गई थी। अनुसंधान में गोरधन शर्मा, विशाल शर्मा, बाबूलाल और रोहित शर्मा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश के लिए एक विशेष टीम गठित की और विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान मुख्य आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी गोरधन उर्फ गोवर्धन शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा का पुत्र है और चिड़ावा-पिलानी बाईपास स्थित कल्पवृक्ष अस्पताल के पास का निवासी है। पुलिस अब इस मामले में अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद अपराध की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। इस मामले में पहले बाबूलाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।

Related Articles