लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा किडनैप करने पहुंचे:जबरन थार में बैठाने की कोशिश, बाल पकड़कर घसीटा, पिस्टल भी तानी
लव मैरिज से गुस्साए भाई-जीजा किडनैप करने पहुंचे:जबरन थार में बैठाने की कोशिश, बाल पकड़कर घसीटा, पिस्टल भी तानी
झुंझुनूं : लव मैरिज से नाराज भाई और जीजा ने महिला को किडनैप करने की कोशिश की। पिस्टल, लाठी और डंडे लेकर 10 से ज्यादा साथियों के साथ उसके घर में घुसकर तोड़फोड़ की। ससुर को घर के बरामदे में पकड़ लिया और कनपटी पर पिस्टल तान दी। जैसे ही उन्हें घर के एक कमरे में महिला नजर आई तो उसे बालों से पकड़कर घसीटते हुए थार में बैठाने की कोशिश की। इस दौरान आस-पड़ोस के लोग जाग गए और लाठियां लेकर आए तो उन्हें भागना पड़ा।
ससुराल वालों का आरोप है कि किडनैप करने आए लोगों ने घर के दरवाजे तोड़ दिए। परिजनों के साथ मारपीट की और बहू को जबरन उठाकर ले जाने की कोशिश की। वहीं ससुर के सिर पर पिस्टल रखकर जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामला झुंझुनूं के पिलानी थाना इलाके के देवरोड गांव का सोमवार देर रात का है। SHO चन्द्रभान सिंह ने बताया- विवाहिता के पति अजय गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। CCTV फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है।
पहले देखिए, घटना की PHOTOS…




इंस्टा पर दोस्ती, 5 महीने पहले लव मैरिज
अजय गुर्जर (24) ने बताया- हम झुंझुनूं के देवरोड गांव में रहते हैं। मैंने पूनम (20) निवासी खेतड़ी (झुंझुनूं) से लव मैरिज की है। दोनों 2 साल से इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में थे। पूनम का रिश्ता बचपन में उसकी छोटी बहन के साथ ही नीमकाथाना के चला गांव में तय कर दिया गया था। 2021 में दोनों बहनों की बचपन में ही शादी कर दी गई थी। पूनम इस रिश्ते से खुश नहीं थी।
पूनम के बालिग होते ही परिजन उसे जबरन ससुराल भेजने की तैयारी में थे। पूनम ने मेरे साथ जीवन बिताने का फैसला किया। इसी दबाव से बचने के लिए 29 जुलाई 2025 को दोनों ने जयपुर के झोटवाड़ा स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अगले ही दिन 30 जुलाई को शादी का रजिस्ट्रेशन भी करवा लिया था।
लात मारकर कमरे का दरवाजा तोड़ा, बाल पकड़कर ले जाने लगे
अजय गुर्जर ने बताया कि मैं कुछ दिन पहले ही हैदराबाद से घर लौटा था। साेमवार रात करीब 12:30 बजे पूनम का भाई अमित (बेसरड़ा), जीजा राजेश (डूमोली खुर्द), अंकित और खलील 10-12 साथियों के साथ दो थार में सवार होकर घर पर हमला करने पहुंचे। घर में घुसकर मेरे पिता इंद्र गुर्जर को बेरहमी से पीटा। इसके बाद बदमाशों ने उस कमरे का दरवाजा लात मारकर तोड़ दिया, जिसमें पूनम मेरी मां और बहन के साथ सो रही थी।
जैसे ही पूनम ने गेट खोला बदमाश उसे बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगे। शोर सुनकर जब पड़ोसी लाठियां लेकर निकले, तो बदमाश मौके से भाग खड़े हुए। जाते-जाते आरोपी पूनम का सोने का मंगलसूत्र भी छीन ले गए।
एसपी ऑफिस गए तब भी हो चुका है जानलेवा हमला
पीड़ित अजय गुर्जर ने बताया कि शादी के बाद जब हम झुंझुनूं एसपी के सामने पेश होकर बयान दर्ज कराकर लौट रहे थे, तब भी सदर थाना इलाके में अमित और उसके साथियों ने हमारी गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। उस वक्त डर के मारे हमने पुलिस में शिकायत नहीं की और जान बचाने के लिए कई दिनों तक सीकर में छुपकर रहे।
अजय ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से स्थिति शांत लग रही थी, क्योंकि पूनम ने अपना मोबाइल बंद कर दिया था। मैं हैदराबाद चला गया था, लेकिन मेरे गांव लौटते ही आरोपियों ने रेकी की और हमला कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2039853


