‘किसान और गांव को देश की रीढ़ बताया’:जाखल में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई, योगदान को याद किया
'किसान और गांव को देश की रीढ़ बताया':जाखल में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई, योगदान को याद किया
गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी के टोडी गांव स्थित वीर तेजाजी छात्रावास में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में गोरुराम कुलहरि ने चौधरी चरण सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और देश की सेवा में समर्पित कर दिया था। उन्होंने हमेशा किसान और गांव को देश की रीढ़ बताया और उनकी नीतियों का केंद्र बिंदु ग्रामीण भारत रहा। उनके सादे जीवन, स्पष्ट सोच और किसानों के हित में लिए गए निर्णय आज भी प्रासंगिक हैं।
गंगाधर महला ने बताया कि चौधरी चरण सिंह को उनके अतुलनीय योगदान के लिए भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस दौरान युवाओं और विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने, शिक्षा से जुड़ने और समाज हित में कार्य करने की अपील की गई।
कार्यक्रम के अंत में चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात करने और उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद, अंकेश पोसाना, धर्मपाल खेदड़, महावीर प्रसाद, खेमचंद, मामराज सिंह ढेवा, जगदीश प्रसाद रेप्सवाल, रामकुमार रेप्सवाल, जगमाल सिंह खेदड़, महताब सिंह, राकेश कसवा और बुंटीराम खेदड़ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2067930

