[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुढ़ागौड़जी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

गुढ़ागौड़जी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई

गुढ़ागौड़जी में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई

गुढ़ागौड़जी : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मंगलवार को गुढ़ागौड़जी क्षेत्र में किसान दिवस के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम भोड़की रोड स्थित केशर देव मिठारवाल के बाड़े में आयोजित किया गया ।जिसकी अगुवाई किसान नेता चौधरी कूरड़ा राम जाखड़ ने की। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पमालाएं अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगदेव सिंह गोदारा ने युवाओं से चौधरी चरण सिंह के विचारों को आत्मसात कर उन्हें आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब का संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों के लिए समर्पित रहा। प्रोफेसर रामकुमार सिंह ने चौधरी चरण सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल की ईमानदारी,पारदर्शिता और जनसेवा से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग साझा किए।

सतवीर गढ़वाल ने उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश की कृषि नीति को नई दिशा दी। सूबेदार नंद देवसिंह एवं चौधरी महताब सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की नीतियों से कृषि क्षेत्र में नई क्रांति आई और किसानों को आत्मसम्मान मिला। दयानंद गढ़वाल एवं देवकरण गढ़वाल ने बताया कि चौधरी चरण सिंह की आर्थिक नीतियों का अध्ययन आज भी देश-विदेश के शिक्षण संस्थानों में किया जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. संदीप चौधरी ने समाज से बुराइयों को त्यागने,गुटखा-तंबाकू एवं नशे से दूर रहने की अपील की।

इस अवसर पर अंकेश पोसाना, पूर्व राजस्व अधिकारी पुमल जाखड़, भागीरथ, सूबेदार अशोक,सुल्तान कनपुरिया, कप्तान महावीर, कप्तान महिपाल, छोटू गोदारा,महावीर खरबस,भरत कुमार,ओमप्रकाश जाखड़, जगदीश, शिवनाथ, अनिल खेदड़, गुरु राम, कप्तान पाबूराम सिंह, अमरचंद डूडी, विकास डूडी, संजय रेपसवाल, कप्तान सीताराम धीमा, ओमप्रकाश डांगी, मंगेज राम डांगी, मामराज कुल्हरी, विनोद,अशोक बांगड़वा, सुल्तान बिजानिया सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में “भारत रत्न चौधरी चरण सिंह अमर रहें” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin