[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उर्दू एमए टॉपर तबस्सुम बानो का आज चूरू पहुंचने पर होगा अभिनंदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उर्दू एमए टॉपर तबस्सुम बानो का आज चूरू पहुंचने पर होगा अभिनंदन

बीकानेर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से गोल्ड मेडल हासिल किया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बीकानेर स्थित महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से उर्दू विषय में एमए टॉपर और गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली तबस्सुम बानो के चूरू आगमन पर आज भव्य अभिनंदन किया जाएगा। यह सम्मान समारोह चूरू कॉम काजियाना एवं शहर के निवर्तमान पार्षदों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक इमरान याकिल पीर ने बताया कि चूरू कॉम काजियाना की प्रथम महिला छात्रा द्वारा उर्दू एमए में टॉप करने पर यह अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.ए. पुकार होंगे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मुमताज अली कुरैशी, रामगढ़ शेखावाटी बालिका कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जे.बी. खान, सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाधिकारी अब्दुल जब्बार, लोहिया कॉलेज व्याख्याता प्रो. जावेद खान, पूर्व सदर जाकिर झरियावाला, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष असलम खोखर, चूरू जिला अंजुमन अल-शबाब जिलाध्यक्ष जमील चौहान तथा वार्ड पार्षद मदीना बानो शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉम काजियाना सदर संजय भाटी करेंगे। अभिनंदन समारोह से पूर्व आज 24 दिसंबर को शाम 5 बजे लोहिया कॉलेज, चूरू से स्वागत जुलूस रवाना होगा, जो नई सड़क, भारतीया कुआं, मोहल्ला झरियावाला, पार्षद मदीना बानो के निवास से होते हुए पुनः नई सड़क मार्ग से राजेंद्र स्टूडियो के पास स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगा, जहां तबस्सुम बानो का सम्मान किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin