[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में “अरावली बचाओ” आंदोलन को मिल रहा जनसमर्थन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में “अरावली बचाओ” आंदोलन को मिल रहा जनसमर्थन

कल होगा विशाल पैदल मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर चूरू जिले में चल रहे “अरावली बचाओ” आंदोलन को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में कल जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन एवं पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस आंदोलन का नेतृत्व भगत सिंह युवा क्रांतिकारी मंच द्वारा किया जा रहा है, जिसमें चूरू जिले की समस्त युवा शक्ति भाग लेगी।

संगठन के संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि कल प्रातः 11 बजे इंद्रमणि पार्क में जिलेभर के युवा एकत्रित होंगे। यहां से पैदल मार्च प्रारंभ होकर कलेक्ट सर्किल पहुंचेगा, जहां जिला कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि चूरू को थार मरुस्थल का प्रवेश द्वार कहा जाता है। ऐसे में यह आवश्यक है कि चूरू से देश को यह स्पष्ट संदेश जाए कि अरावली बचाओ आंदोलन में चूरू पीछे नहीं है, बल्कि अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

मेडिकल कॉलेज में मिला व्यापक समर्थन

इसी क्रम में अरावली बचाओ हस्ताक्षर अभियान के दूसरे दिन मेडिकल कॉलेज, चूरू में व्यापक समर्थन देखने को मिला। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एम.एम. पुकार ने सर्वप्रथम हस्ताक्षर कर अभियान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह मुहिम अत्यंत सराहनीय है। आज का युवा केवल बेरोजगारी से ही नहीं जूझ रहा, बल्कि पर्यावरण जैसे गंभीर मुद्दों पर भी सजग और जागरूक है।

इस अवसर पर डॉ. दीपक चौधरी ने कहा कि अरावली क्षेत्र में अत्यधिक खनन के कारण प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा प्रभाव आमजन के स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इससे श्वास रोग, त्वचा रोग सहित कई गंभीर बीमारियां बढ़ सकती हैं, जिनके भविष्य में घातक दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान डॉ. इदरीश खान सहित मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। इसके पश्चात यह अभियान आदर्श छात्रावास पहुंचा, जहां छात्रावास के समस्त विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर अरावली बचाओ मुहिम को समर्थन दिया। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में यह आंदोलन और अधिक व्यापक रूप से जिलेभर में चलाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin