[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई:ग्रामीणों ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई:ग्रामीणों ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चिड़ावा में चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई:ग्रामीणों ने उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया, पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

चिड़ावा : चिड़ावा में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। उन्हें किसानों के मसीहा और ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज के रूप में याद किया गया। इस मौके पर शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों ने महान नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने चौधरी चरण सिंह के जीवन, उनकी किसान हितैषी नीतियों और ग्रामीण विकास में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और किसानों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन आज भी युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अभय सिंह बडेसरा, वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा, राजेन्द्र पाल सिंह कोच, डॉ. महेंद्र सिंह नेहरा, कैप्टन कुलदीप मान, हनुमान सिंह पचार, आशा राम, सुनील पचार, अजीत सिंह मुरादपुरा, सुरेन्द्र महला, सत्यपाल बलोदा, बलवीर भगासरा, मुकेश गठवाल, राजेन्द्र बालायन, अमरसिंह थालोर, चन्द्र भान बिजारणियां, अमित भालोठिया, धर्मपाल बेदवाल, कंवर पाल, रामचन्द्र श्योराण, जगदीश प्रसाद तथा सिताराम पंवार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन क्षेत्रवासियों की एकजुटता और चौधरी साहब के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना।

Related Articles