[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का नवलगढ़ सीमा पर भव्य स्वागत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का नवलगढ़ सीमा पर भव्य स्वागत

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच का नवलगढ़ सीमा पर भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार झुंझुनूं जिले में पहुंचे मुकेश दाधीच का नवलगढ़ सीमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ भव्य स्वागत किया। जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर, माला व साफ़ा पहनाकर अभिनंदन किया तथा बाबा रामदेव महाराज का चित्र भेंट किया।

इस अवसर पर मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह पद समस्त कार्यकर्ताओं को समर्पित है। उन्होंने कहा कि वे पिछले 11 वर्षों से प्रदेश स्तर पर पार्टी और कार्यकर्ताओं की सेवा में निरंतर सक्रिय हैं और आगे भी उसी भाव से कार्य करते रहेंगे। दाधीच ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन कार्यक्रम के तहत गांव-गांव और शहर-शहर जाकर विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करें।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल महामंत्री विजय सोती ने आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में वरिष्ठ नेता विशम्बर पूनिया, हनुमानगढ़ प्रभारी दिनेश धाभाई, चिड़ावा प्रधान रोहिताश धागढ़, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, भाजपा नेता रवि सैनी, मोहनलाल चूड़ीवाल, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फूलचंद सैनी, युवा नेता विकेश कुल्हरी, मंडल अध्यक्ष किशन सिंह गुर्जर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77