[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नुआ गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर हेतमसर में धरना, विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

नुआ गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर हेतमसर में धरना, विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

नुआ गांव में गंदे पानी की निकासी को लेकर हेतमसर में धरना, विधायक के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मंडावा : नुआ गांव में वर्षों से चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को हेतमसर में धरना प्रदर्शन किया गया। डीवाईएफआई के तहसील उपाध्यक्ष कॉमरेड गोहर खान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एकत्र होकर प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर आकृष्ट किया।

कॉमरेड गोहर खान ने बताया कि नुआ गांव में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इसी को लेकर ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध जताया और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।

धरना प्रदर्शन के बाद मंडावा विधायक के नाम ज्ञापन तैयार कर मौके पर ड्यूटी पर मौजूद थाने के प्रतिनिधि को सौंपा गया, ताकि संबंधित अधिकारियों तक ग्रामीणों की पीड़ा पहुंचाई जा सके और जल्द राहत मिल सके।

इस दौरान किसान सभा के जिला अध्यक्ष गिरधारीलाल महला, जिला महामंत्री मदन सिंह यादव, अरविंद गढ़वाल, सोयल खान, मंसूर अली, कॉमरेड शाकिर अली, बिलाल कुरैशी, राजेश बिजारणियां सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles