[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंडावा विधानसभा में पहुंचा विकास रथ, गांव-गांव गूंजा सुशासन का संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंडावा विधानसभा में पहुंचा विकास रथ, गांव-गांव गूंजा सुशासन का संदेश

सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर मंडावा विधानसभा में पहुंचा विकास रथ, गांव-गांव गूंजा सुशासन का संदेश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

मंडावा : राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत गुरुवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र के चुडैला, नांद, हसासर, लुट्टू और कोलिण्डा गांवों में सरकार का जनसंपर्क रथ पहुंचा। रथ के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।

चुडैला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडावा विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक सुभाष पुनिया ने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने सुशासन, पारदर्शिता, जनकल्याण और समग्र विकास के नए मानक स्थापित किए हैं। सरकार ने ‘विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के लिए कई ऐतिहासिक और दूरदर्शी फैसले लिए हैं, जिनका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद नरेंद्र खिचड़ ने कहा कि सरकार की विकासकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और लोगों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भी सर्वांगीण विकास, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति और समृद्ध व सशक्त राजस्थान के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता इसी मजबूती के साथ बनी रहेगी।

इस अवसर पर राजेंद्र ठेकेदार, रथ प्रमुख देशराज, मुकेश दुत, पवन भालोठिया, दुर्गाराम तिलोटिया, हिमांशु जांगिड़, कमलेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर संतोष जताते हुए जनप्रतिनिधियों और विकास रथ का स्वागत किया।

Related Articles