चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, एनएसयूआई ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक लगाने की मांग, एनएसयूआई ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : प्लास्टिक व प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की रोकथाम को लेकर बुधवार को एनएसयूआई जिला महासचिव वसीम अली खान के नेतृत्व में तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि कस्बे में धड़ल्ले से बिक रहा चाइनीज मांझा आमजन के लिए खतरा बना हुआ है। इससे राहगीरों के घायल होने और जान जाने तक की आशंका बनी रहती है, वहीं बड़ी संख्या में पक्षी भी इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
युथ लीडर इस्माइल तंवर ने कहा कि हर वर्ष चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान और आवाज तो उठाई जाती है, लेकिन प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण इसकी बिक्री लगातार जारी रहती है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान बेजुबान पक्षियों को उठाना पड़ता है। पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अराफात खत्री ने बताया कि चाइनीज मांझा अत्यंत घातक है, जिससे हर साल पक्षियों के साथ-साथ आमजन को भी नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से बिसाऊ कस्बे में इस पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की।
इस मौके पर एनएसयूआई जिला महासचिव वसीम अली खान, युथ लीडर इस्माइल तंवर, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अराफात खत्री, इमरान ई-मित्र, शकिल खान, अयूब खान, कायमखानी महासभा मंडल अध्यक्ष इदरिश खान, आसिफ मलिक, अयूब तंवर सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2045075

