[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर धरना 716वें दिन भी जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर धरना 716वें दिन भी जारी

यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर धरना 716वें दिन भी जारी

चिड़ावा : खेतड़ी रोड स्थित लाल चौक पर अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 716वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता सुरत सिंह ढाढोत ने की। धरना स्थल पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

आज के धरने में ताराचंद तानाण, प्रभु राम सैनी, विजेंद्र शास्त्री, बजरंग लाल बराला, राजेंद्र सिंह चाहर, राजपाल बराला, उम्मेद सिंह किढवाना, रणधीर सिंह ओला, कपिल तेतरवाल, बनवारी लाल चाहर सहित कई किसान नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बुहाना किसान सभा के संयोजक रणधीर सिंह ओला ने बताया कि 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी बुहाना की बैठक पंचायत समिति परिसर स्थित पेंशन भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में बुहाना तहसील कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में सीपीएम जिला सचिव राजेश बिजारणियां, किसान सभा जिला सचिव मदन सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल बराला एवं प्रभारी जिला उपाध्यक्ष देवकीनंदन बसेरा उपस्थित रहेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि यमुना जल समझौता लागू होने तक आंदोलन किसी भी हाल में समाप्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad