सतत विकास’ तथा ‘ग्रीन ग्रोथ (हरित विकास)’ : जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
सतत विकास’ तथा ‘ग्रीन ग्रोथ (हरित विकास)’ : जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर जगन्नाथ पुष्प कुमार बागला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूरू में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की ओर से ‘सतत विकास’ तथा ‘ग्रीन ग्रोथ’ विषय पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से एसीबीईओ सूर्यकांत शर्मा ने समस्त प्रतियोगिताओं के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम स्वामी ने प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण दोहन पर बल दिया एवं भविष्य में बढ़ते प्रदूषण के दुष्परिणामों से अवगत कराया।
प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में बन्ने सिंह की देखरेख में समस्त प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में ऊषा शेखावत , राजेन्द्र चौबे,कपिल वर्मा,प्रभुदयाल सैनी, बेगराज कसवां ने प्रभारी की भूमिका निभाई। अनुजा शर्मा, माधुरी शर्मा, शारदा गुड़ेसर, पूनम कंवर, इंद्राज कसवां, श्वेता शर्मा, कांता शर्मा, सुमन राठौड़ ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता परिणाम निबंध प्रतियोगिता प्रथम स्थान: तमन्ना स्वामी – छापर ब्लॉक द्वितीय स्थान: दीपिका – रतनगढ़ ब्लॉक तृतीय स्थान: सुखसागर – सरदारशहर ब्लॉक चित्रकला प्रतियोगिता प्रथम स्थान: लक्षिता राठौड़ – सुजानगढ़ ब्लॉक द्वितीय स्थान: जयश्री प्रजापत – सुजानगढ़ ब्लॉक तृतीय स्थान: कुसुम दर्जी – सुजानगढ़ ब्लॉक आशु भाषण प्रतियोगिता प्रथम स्थान: मेघना तंवर – चूरू ब्लॉक द्वितीय स्थान: वंशिका – सुजानगढ़ ब्लॉक तृतीय स्थान: प्रियांशी पारिक – सरदारशहर ब्लॉक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता प्रथम स्थान: साक्षी – राजगढ़ ब्लॉक द्वितीय स्थान: सुलोचना प्रजापत – चूरू ब्लॉक तृतीय स्थान: योगेश – बीदासर ब्लॉकपुरस्कार वितरण बोर्ड द्वारा प्रथम स्थान: ₹11,000 द्वितीय स्थान: ₹7,000 तृतीय स्थान: ₹5,000 रुपए प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम का संचालन सुभाष शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1966005


