[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के सत्येन्द्र योगी का राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के सत्येन्द्र योगी का राष्ट्रीय युवा संसद 2025 में चयन

जयपुर नगर निगम में उठाएंगे युवाओं की आवाज, देश के अहम मुद्दों पर रखेंगे विचार

सीकर : राजकीय कला महाविद्यालय, सीकर के छात्र सत्येन्द्र योगी का चयन राष्ट्रीय युवा संसद 2025 के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित आयोजन 22 और 23 दिसंबर 2025 को जयपुर नगर निगम में आयोजित किया जाएगा, जहां देशभर से चयनित युवा प्रतिनिधि राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद का आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), श्री गुरु गोविंद सिंह चेयर फॉर नेशनल इंटीग्रेशन एंड सिख स्टडीज, राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर तथा मंच मिनिस्ट्री के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम की थीम “देश की बात, युवाओं के साथ” रखी गई है।

सत्येन्द्र योगी का चयन कड़े स्क्रीनिंग राउंड के माध्यम से किया गया है। इस राष्ट्रीय मंच पर वे युवाओं की आवाज बनकर देश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। युवा संसद में “एक राष्ट्र, एक चुनाव” और “वक्फ संशोधन विधेयक 2025” जैसे समसामयिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।

सत्येन्द्र योगी के चयन पर महाविद्यालय परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने खुशी जताई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। महाविद्यालय प्रशासन ने इसे सीकर के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker