[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

काजी बिरादरी के सम्मान समारोह में 330 होनहार छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

काजी बिरादरी के सम्मान समारोह में 330 होनहार छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

काजी बिरादरी के सम्मान समारोह में 330 होनहार छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

सीकर : काजी वेलफेयर सोसायटी द्वारा प्रथम राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार, 14 दिसंबर 2025 को सीकर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज अस्पताल एवं नर्सिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। समारोह की शुरुआत मुफ्ती मूसा साहब द्वारा कुरआन की आयत “इकरा” की तिलावत से की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन राजस्थान मदरसा बोर्ड जयपुर हिदायत खान धोलिया ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही वर्तमान समय में तरक्की संभव है, बिना शिक्षा के व्यक्ति को कठिन जीवन जीना पड़ता है। मोटिवेशनल स्पीकर खादिम हुसैन खत्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कादिर हुसैन ने कहा कि हर शुरुआत शून्य से होती है और वही शून्य आगे चलकर बड़ी उपलब्धियों का आधार बनता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. परवीन बानो सहायक प्रोफेसर ने कहा कि महिलाओं के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है ताकि वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ सकें। समीर बशीर खत्री ने युवाओं को मेहनत और अनुशासन का महत्व बताया, वहीं सलीम खान सहायक निदेशक अभियोजन ने सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए नियमित अध्ययन पर जोर दिया। डॉ. शौकिन अली ने विद्यार्थियों को मोबाइल से दूरी बनाकर पुस्तकों को मित्र बनाने की सलाह दी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में रुखसाना बानो उपसभापति नगर पालिका उदयपुरवाटी, अहमद अल्काजी, मोहम्मद याकूब सैयद एवं रज्जब अली चौहान मंचासीन रहे। काजी वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश सचिव एवं शिक्षाविद् खादिम हुसैन खत्री ने बताया कि इस प्रथम राज्य स्तरीय समारोह में 330 होनहार छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ताहिर हुसैन, असलम अली चौहान, रुस्तम अली कांट, मुकारब अली खत्री, फिरोज खान कच्छावा, एडवोकेट मोहम्मद फारूक, मुमताज अली सेवानिवृत्त सीटीआई सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह का संचालन अब्दुल जब्बार पंवार एवं मोहम्मद अकरम अध्यापक ने किया, जबकि काजी वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष रज्जब अली उस्ताद ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62