कांग्रेस नेता विमला बेनीवाल को RGPRS प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
कांग्रेस नेता विमला बेनीवाल को RGPRS प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनू : कांग्रेस संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए कांग्रेस की सक्रिय एवं कर्मठ नेता विमला बेनीवाल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर विमला बेनीवाल ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सी.बी. यादव, राष्ट्रीय प्रशिक्षक विकास बुडानिया, झुंझुनू सांसद बृजेंद्र सिंह ओला, रीना वाल्मीकि, केशव तिवारी, सुभीता सिगड़ सहित संगठन के समस्त शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया।
विमला बेनीवाल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयास करेंगी। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038284


