गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंच रहे विकास रथ, योजनाओं की जानकारी के साथ लिए जा रहे सुझाव
गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंच रहे विकास रथ, योजनाओं की जानकारी के साथ लिए जा रहे सुझाव
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी योजनाओं, फ्लेगशिप कार्यक्रमों एवं सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिलेभर में विकास रथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विकास रथ गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचकर आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, वहीं सुझाव पेटिका के माध्यम से नागरिकों से विकास से जुड़े सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया कि शनिवार को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुरा, पातुसरी, दोरासर, कुलोद कलां और उदावास, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ककोड़ा, लोटिया, दिगाड़िया, जाखोद और बेरला, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के छऊ, खींवासर, छावसरी, भाटीवाड़ और कैड़, पिलानी विधानसभा क्षेत्र के सुजडोला, दुधवा, पीपली, दोबड़ा और डुलानिया, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के सिरियासर कलां, भीमसर, शेखसर, भारु और हेतमसर तथा खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मानोता कलां, मांदरी और रवां में विकास रथ के माध्यम से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
उन्होंने बताया कि रविवार को भी विकास रथों का अभियान जारी रहेगा। इस दौरान झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के आबूसर, नयासर, लालपुर, कासिमपुरा और बुड़ाना, सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिलोद, भाटवाड़ी, कुलोखुर्द, महपालवास और कुलोठ कलां, उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के टीटनवाड़, बामलास, मैनपुरा, ककराना और दीपपुरा, पिलानी विधानसभा क्षेत्र के मोरवा, बगीना, धिंधवा बिचला, देवरोड़ और घंडावा, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के हनुमानपुरा, तेतरा, वाहिदपुरा, सीगड़ा और तोलियासर तथा खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के शिमला, ठाठवाड़ी और दुधवा नांगलिया में विकास रथ पहुंचकर आमजन को योजनाओं से अवगत कराएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2038532


