[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रदेश में 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चल रहे सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शनिवार को झुंझुनूं में दुपहिया वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान दुपहिया वाहनों की जागरूकता रैली के साथ-साथ सड़क सुरक्षा संदेशों से सुसज्जित जागरूकता रथ को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाशचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर डीटीओ मोनू सिंह मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फूलचंद मीणा भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिलेभर में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के पहले दिन यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहित करने के लिए फूल और चॉकलेट भेंट किए गए थे। इसके साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर जागरूकता सेमिनार भी आयोजित किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि आगामी दिनों में आई कैम्प सहित अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे आमजन में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी लाने की दिशा में सकारात्मक प्रयास किए जा सकेंगे।

Related Articles