कांकरा चौराहा से बहलवान नगर होते बड़ाऊ तक 5 किलोमीटर सड़क जर्जर: क्षतिग्रस्त मार्ग से परेशान ग्रामीणों ने बहलवान नगर में प्रदर्शन कर पुनः निर्माण की मांग उठाई
कांकरा चौराहा से बहलवान नगर होते बड़ाऊ तक 5 किलोमीटर सड़क जर्जर: क्षतिग्रस्त मार्ग से परेशान ग्रामीणों ने बहलवान नगर में प्रदर्शन कर पुनः निर्माण की मांग उठाई
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कांकरा चौराहा से बहलवान नगर, कुम्हारों की ढाणी होते हुए बड़ाऊ तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को बहलवान नगर में प्रदर्शन किया और पीडब्ल्यूडी विभाग से सड़क के तत्काल पुनः निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने बताया कि नंगली सलेदी सिंह से बीलवा–खेतड़ी जाने वाले मार्ग के पास से शुरू होने वाली यह डामरीकरण सड़क पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा करीब 8–9 वर्ष पूर्व बनाई गई थी। लंबे समय से रखरखाव नहीं होने के कारण सड़क जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीण विजय सिंह यादव और राजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढों में गिरने से कई बाइक सवार घायल हो चुके हैं।
क्षतिग्रस्त सड़क के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।राहगीरों का कहना है कि सड़क की वर्तमान स्थिति को देखते हुए केवल मरम्मत से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि इसका पुनः निर्माण ही एकमात्र विकल्प है। यह मार्ग जसरापुर, खेतड़ी, बड़ाऊ और रसूलपुर को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन, स्कूल बसें और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं। प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी से मांग की कि क्षतिग्रस्त सड़क का तुरंत सर्वे कराकर इसका पुनः निर्माण कराया जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लगे और यातायात सुचारू हो सके।प्रदर्शन में विजय सिंह यादव, राजेंद्र सिंह, अमित यादव, सतवीर यादव, सुनील यादव, शैलेंद्र यादव, विष्णु यादव, नरेश पाल यादव, महेश यादव, सतीश यादव, लालचंद यादव और राजू यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039210


